लाइव न्यूज़ :

वीडियो: प्रीमियर लीग में ल्यूटन के कप्तान लॉकयर को मैदान पर पड़ा दिल का दौरा, रद्द किया गया मैच, अब हालत स्थिर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 17, 2023 12:50 IST

वेल्स का यह डिफेंडर मैच के 59वें मिनट मैदान पर गिर पड़ा था। दोनों टीम के खिलाड़ी तुरंत ही उनके पास पहुंचे। ल्यूटन के कोच रॉब एडवर्डस भी तुरंत मैदान में चले गए। वह काफी परेशान दिख रहे थे। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को मैदान पर ही उपचार दिया गया और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देल्यूटन के कप्तान लॉकयर को मैदान पर पड़ा दिल का दौरालॉकयर इस साल दूसरी बार दिल का दौरा पड़ने के कारण मैदान पर गिर पड़ेलॉकयर को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है

Premier League: ल्यूटन के कप्तान टॉम लॉकयर इस साल दूसरी बार दिल का दौरा पड़ने के कारण मैदान पर गिर पड़े जिसके कारण बोर्नमाउथ में खेला जा रहा इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच रद्द करना पड़ा। ल्यूटन ने बताया कि लॉकयर को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। 

उनका परिवार उनके साथ है। वेल्स का यह डिफेंडर मैच के 59वें मिनट मैदान पर गिर पड़ा था। दोनों टीम के खिलाड़ी तुरंत ही उनके पास पहुंचे। ल्यूटन के कोच रॉब एडवर्डस भी तुरंत मैदान में चले गए। वह काफी परेशान दिख रहे थे। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को मैदान पर ही उपचार दिया गया और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। तब तक उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार हो गया था। उस समय मैच 1-1 से बराबरी पर था और रेफरी साइमन हूपर ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। 

मैच रद्द किए जाने के बाद भी दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे। वे लॉकयर के समर्थन में नारे लगा रहे थे। ल्यूटन ने बयान में कहा, ‘दोनों टीम के प्रशंसकों के प्रति हमें खेद है लेकिन अपने साथी और मित्र के इस तरह से मैदान छोड़ने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी खेल आगे जारी रखने की स्थिति में नहीं थे।’ 

लॉकयर इससे पहले मई में वेम्बले स्टेडियम में खेले जा रहे एक मैच के दौरान नीचे गिर पड़े थे। उनके दिल का ऑपरेशन किया गया और बाद में उन्हें खेलना जारी रखने की अनुमति मिल गई थी। इस बीच मैनचेस्टर सिटी ने दो गोल की बढ़त के बावजूद क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से दो महत्वपूर्ण अंक गंवाए। सिटी का यह अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीसरा मैच था जिसमें उसने अंक बांटे। अन्य मैचों में न्यूकासल ने फुलहम को 3-0 से और चेल्सी ने शैफील्ड यूनाइटेड को 2-0 से हराया।

इस संबंध में क्लब की तरफ से बयान जारी कर के कहा गया है कि हम सभी अपने नेता और कप्तान टॉम लॉकयर के लिए आशा और प्रार्थना करते हैं। वह प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हमें उपस्थित सभी समर्थकों के लिए खेद है कि दोनों पक्षों के खिलाड़ी अपने प्रिय टीम-साथी और मित्र को इस तरह बाहर जाते देख खेल जारी रखने की मानसिक स्थिति में नहीं थे। इसलिए खेल रोकना पड़ा। 

टॅग्स :वायरल वीडियोफुटबॉलPremier League
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!