लाइव न्यूज़ :

प्रणय ने थाईलैंड ओपन में क्रिस्टी को हराकर उलटफेर किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 14:36 IST

Open in App

बैंकॉक, 20 जनवरी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय ने बुधवार को यहां विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

प्रणय ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करके एक घंटे 15 मिनट तक चले मैच में 18-21, 21-16, 23-21 से जीत दर्ज की।

यह पिछले चार प्रयासों में इंडोनिशया के खिलाड़ी पर प्रणय की पहली जीत है। उनका अगला मुकाबला मलेशिया के डेरेन लियु से होगा।

प्रणय ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे आज की अपनी जीत पर गर्व है। मैं पसली में दर्द के कारण पिछले कुछ दिनों से अभ्यास नहीं कर पाया था। आज मैं केवल कोर्ट पर बने रहना चाहता था और मुझसे कोई अपेक्षा भी नहीं की जा रही थी। ’’

बी साई प्रणीत और किदाम्बी श्रीकांत के हटने के बाद एकल में अब प्रणय और समीर वर्मा पर ही भारतीय दारोमदार टिका है। प्रणीत कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये गये हैं जिससे उनके साथ एक कमरे में रहने वाले श्रीकांत को भी टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!