लाइव न्यूज़ :

अभ्यास ठीक है लेकिन मुझे ओलंपिक से पहले प्रतियोगिताओं में खेलने की जरूरत है : नीरज

By भाषा | Updated: May 12, 2021 14:11 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई ओलंपिक की तैयारियों में लगे भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा ने बुधवार को कहा कि अभ्यास के साथ साथ वह तोक्यो ओलंपिक से पहले कुछ प्रतियोगिताओं में खेलने को लेकर बेताब हैं क्योंकि चोट और कोविड—19 महामारी के कारण उनके पिछले दो साल 'बर्बाद' हुए।

तोक्यो में पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे 23 वर्षीय नीरज ने कहा कि वह ओलंपिक से पहले कुछ प्रतियोगिताओं में खेलने को लेकर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

साइ और लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) द्वारा आयोजित वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में नीरज ने कहा, ''मैं अभ्यास में अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश कर रहा हूं। मैं वैसा ही अभ्यास कर रहा हूं जैसे पहले किया करता था। अभ्यास अच्छा चल रहा है लेकिन मुझे प्रति​योगिताओं में खेलने की जरूरत है और हम इसके लिये प्रयास कर रहे हैं। ''

उन्होंने कहा, ''मैंने टॉप्स और साइ से बात की और वे भी अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और यदि कुछ होता है तो मुझे प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिल सकता है क्योंकि पिछले दो वर्षों से मैं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगि​ताओं में नहीं खेल पाया हूं। ''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि मुझे इन चीजों की सख्त जरूरत है। मेरा 2019 का साल चोट के कारण बर्बाद हुआ और अब 2020 और 2021 कोविड—19 के कारण बर्बाद चला गया। ''

चोपड़ा ने बातचीत के दौरान प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया और कहा कि ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिये अभ्यास ही पर्याप्त नहीं होता है।

उन्होंने कहा, ''यदि हम प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेते हैं तो फिर अभ्यास का क्या फायदा। हम पिछले साल से अभ्यास कर रहे हैं लेकिन हमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं चाहिए। यदि हम ओलंपिक स्तर के बारे में सोचते हैं तो हमें उन एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की भी जरूरत होती है। ''

चोपड़ा ने कहा, ''मुझे ओलंपिक में खेलने का अनुभव नहीं है। यह मेरे पहले ओलंपिक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!