लाइव न्यूज़ :

पावरलिफ्टर सकीना खातून पांचवें स्थान पर

By भाषा | Updated: August 27, 2021 12:43 IST

Open in App

भारतीय पावरलिफ्टर सकीना खातून तोक्यो पैरालम्पिक में महिलाओं के 50 किलोवर्ग में पांचवें स्थान पर रही । राष्ट्रमंडल खेल 2014 की कांस्य पदक विजेता सकीना का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 93 किलो रहा । चीन की डेंडान हू ने 120 किलो उठाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि मिस्र की रेहाब अहमद ने रजत और ब्रिटेन की ओलिविया ब्रूम ने कांस्य पदक जीता । 32 वर्ष की खातून ने पहले प्रयास में 90 किलो वजन उठाया । दूसरे प्रयास में उन्होंने 93 किलो की कोशिश की लेकिन नाकाम रही । तीसरे प्रयास में उन्होंने 93 किलो वजन उठाया । खातून राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतने वाली भारत की अकेली पैरालम्पियन हैं जिन्होंने ग्लास्गो में 2014 में यह कारनामा किया था । उन्होंने 2018 पैरा एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता था । पावरलिफ्टिंग में वे खिलाड़ी भाग लेते हैं जो पैरों या कूल्हे में विकार के साथ सामान्य (स्टैंडिंग) भारोत्तोलन में भाग नहीं ले सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वजापान में लगातार आठवें साल गिरी जन्मदर, घटती जनसंख्या बनी चिंता की बड़ी वजह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!