लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के विजेताओं को मिलकर दी बधाई, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

By सुमित राय | Updated: October 17, 2018 10:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 के एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिलकर उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 के एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिलकर उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। बता दें कि इस साल भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया के जकार्ता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 72 पदक जीते, जिनमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की और खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता में उनके मनोबल की अहम भूमिका रही है। प्रधानमंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों के कोचों की भी सराहना की। उन्‍होंने एथलीटों से कहा कि वे अपना उत्‍साह बनाए रखे और इससे भी अधिक ऊंचाइयां छूने के लिए परिश्रम करें।

खेल मंत्री ने पैरा खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पैरा खिलाड़ियों को देश का ‘असली आइकन’ बताते हुए सरकार ने पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए। गोल्ड मेडल विजेताओं को 30 लाख रुपये, सिल्वर मेडल विजेताओं को 20 और ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं को 10-10 लाख रुपये दिए गए।

इस मौके पर खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल सचिव राहुल भटनागर और खेल भारत (भारतीय खेल प्राधिकरण) की महानिदेशक नीलम कपूर मौजूद थीं।

खेलमंत्री राठौड़ ने कहा,‘‘आप लोग देश के असली आइकन हो। यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि आप लोगों ने जीवन में काफी बाधाओं का सामना किया है। कइयों ने हार मान ली होगी, लेकिन आपने नहीं मानी। इससे आपकी प्रतिबद्धता का पता चलता है। आपकी क्षमता पर कइयों ने संदेह किया होगा, जिन्हें आपने आज गलत साबित कर दिया।’’

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों को सरकार का पूरा समर्थन हासिल है और सरकार उनमें तथा सक्षम खिलाड़ियों में फर्क नहीं करती। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को 2020 पैरालम्पिक पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। (भाषा से इनपुट)

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सनरेंद्र मोदीराजवर्द्धन सिंह राठौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!