लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी बुधवार को करेंगे खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का उद्घाटन, दांव पर 199 गोल्ड मेडल

By विनीत कुमार | Updated: January 30, 2018 20:37 IST

पहले दिन छह फाइनल खेले जाएंगे। यह सभी सुबह के सत्र में होंगे। शाम को खेलों का आधिकारिक उद्घाटन होगा।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश के पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का उद्घाटन करेंगे। करीब एक हफ्ते तक चलने वाले इस आयोजन में देश भर के अंडर-17 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जिम्नास्टिक, जुडो, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, तैराकी, वॉलीबॉल, भारत्तोलन और रेसलिंग जैसी 16 स्पर्धाएं होंगी। 

इस दौरान 199 गोल्ड, 199 सिल्वर और 275 ब्रॉन्ज मेडल दांव पर होंगे। सभी खेल राजधानी के पांच अलग स्टेडियमों में होंगे। इन खेलों के आयोजन के पीछे का मकसद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा करने के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना है ताकि मिल्खा सिंह, गुरबचन सिंह, श्री राम सिंह, पी.टी.ऊषा, अंजू बॉबी जॉर्ज जैसे खिलाड़ियों की परंपरा को बरकरार रखा जाए। 

पहले दिन छह फाइनल खेले जाएंगे। यह सभी सुबह के सत्र में होंगे। शाम को खेलों का आधिकारिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। 

इन छह फाइनलों में 100 मीटर हीट में मेजबान शहर निसार अहमद पर सभी की निगाहें होंगी। वह मौजूदा राष्ट्रीय विजेता हैं और इस समय दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अभ्यासरत हैं। उन्हें टीम के साथी बादल शौकिन से अच्छी प्रतिस्पर्धा मिलेगी। 

पहले दिन दो और भविष्य के सितारे उत्तराखंड के अनू कुमार भी हिस्सा लेंगे जिन्होंने हाल ही में फ्रांस में आयोजित विश्व यूथ गेम्स में हिस्सा लिया था और 1500 मीटर में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उनके अलावा उनके साथी भारत वर्मा भी मैदान पर उतरेंगे। 

अन्य चार फाइनल बालकों और बालिकाओं में गोलाफेंक और तिहरी कूद के फाइनल होंगे। बालिकाओं में 1500 मीटर में अनू जोसेफ (केरल) और वर्षर (कर्नाटक) के अलावा तमिलनाडु की हेमलता और केरल की एलेना जॉय हिस्सा लेंगी। 

वहीं बालिकाओं की गोलाफेंक प्रतियोगिता में हरियाणा की शिक्षा और रेखा तथा बालकों में मध्यप्रदेश की कार्तिकेय डेरवाल और हरियाणा की सौरभ श्योराण खिताब के प्रबल दावेदार होंगे।

(IANS इनपुट)

टॅग्स :खेलो इंडिया स्कूल गेम्सनरेंद्र मोदीराजवर्द्धन सिंह राठौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!