लाइव न्यूज़ :

तोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक कर भारत की तैयारियों का जायजा लिया और यह भी घोषणा की कि वह ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे । इसके तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था रवाना होगा ।

कोरोना महामारी के कारण यह बातचीत वर्चुअल होगी ।

मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल की तैयारियों का जायजा लिया । उनके टीकाकरण , लॉजिस्टिक संबंधी ब्यौरे , उन्हें दी जा रही सहायता पर बात की ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ 130 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं 13 जुलाई को ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से बात करूंगा । उन्हें शुभकामना दूंगा । हम सभी उनकी हौसलाअफजाई करें हैशटैग चीयर4इंडिया ।’’

इससे पहले सरकार के जनभागीदारी मंच ‘मायगव इंडिया’ ने इस बातचीत की जानकारी दी थी ।

भारत का पहला दल एयर इंडिया से रवाना होगा । भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है । अभी तक खिलाड़ियों की संख्या की आधिकारिक घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ ने नहीं की है ।

कोरोना महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त तक दर्शकों के बिना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!