लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने नरवाल और अडाना की सराहना की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 11:04 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है। मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ तोक्यो पैरालम्पिक में जीत का सिलसिला जारी है । युवा और बेहद प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि । उनका स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये खास पल है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना ।’’ वहीं उन्होंने आगे कहा ,‘‘ शानदार सिंहराज सिंह अडाना ने फिर यह कर दिखाया । उन्होंने एक और पदक जीता और इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पदक जीता । भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना ।’’ विश्व रिकॉर्डधारी उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218 . 2 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया । इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!