लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 16, 2021 12:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से भारतीय खिलाड़ियों के तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की सराहना करने के बाद सोमवार को अपने आवास पर भारत के ओलंपिक दल से नाश्ते पर मुलाकात की ।

भारतीय खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण समेत सात पदक जीते जो अब तक ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में पीला तमगा जीता जो एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है ।

मोदी ने चोपड़ा और पी वी सिंधू से नाश्ते के दौरान बातचीत भी की । सिंधू दो ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय और पहली महिला खिलाड़ी हैं । वह अपने साथ रियो ओलंपिक 2016 में जीता रजत पदक भी लाई थी ।

भारत को 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी का पदक दिलाने वाली पुरूष हॉकी टीम से भी प्रधानमंत्री ने बात की । टीम ने सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली हॉकी स्टिक प्रधानमंत्री को भेंट की । प्रधानमंत्री ने कप्तान मनप्रीत सिंह से भी बातचीत की ।

ओलंपिक से दो पदक लेकर लौटे कुश्ती दल से भी प्रधानमंत्री ने बातचीत की । तोक्यो ओलंपिक में पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता ।

अनुशासनात्मक कारणों से निलंबित पहलवान विनेश फोगाट , सीमा बिस्ला , अंशु मलिक और कोच जगमंदर सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे ।

भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पहले ही दिन रजत पदक जीतकर भारत के अभियान की शुरूआत की थी। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता । भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!