लाइव न्यूज़ :

फुकेट गोल्फ चैम्पियनशिप : कोचर संयुक्त 15वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ भारतीय

By भाषा | Updated: November 26, 2021 18:00 IST

Open in App

फुकेट, 26 नवंबर अंतिम चार होल में तीन बर्डी से करणदीप कोचर शुक्रवार को यहां 10 लाख डॉलर राशि की ब्लू केनयोन फुकेट चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने में सफल रहे जिससे वह संयुक्त 15वें स्थान पर पहुंच गये और भारतीय गोल्फरों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं।

ब्लू केनयोन कंट्री क्लब में केनयोन कोर्स में वह 36 होल में पांच अंडर के स्कोर पर हैं।

पहले दौर में 69 का कार्ड खेलने वाले कोचर 14 होल में एक ओवर पर थे लेकिन अंतिम चार होल में से तीन में बर्डी ने उनका स्कोर सुधार दिया।

अन्य भारतीयों में शिव कपूर इवन पार के कार्ड से संयुक्त 23वें स्थान पर हैं, उनके साथ ही वीर अहलावत भी मौजूद हैं।

विराज मदप्पा तीन अंडर से अजीतेश संधू और एस चिकारंगप्पा के साथ संयुक्त 35वें स्थान पर हैं। आदिल बेदी संयुक्त 56वें स्थान पर हैं।

अनुभवी जीव मिल्खा सिंह (71, 72), युवा अमन राज (72, 71) और खालिन जोशी (71, 72) ने कट में प्रवेश कर लिया जबकि एसएसपी चौरसिया, हनी बैस्य, राशिद खान और उद्यन माने कट से चूक गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!