लाइव न्यूज़ :

सर्जरी के बाद पेले का कोलन ट्यूमर निकाला गया, अब स्वास्थ्य बेहतर

By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:42 IST

Open in App

साओ पाउलो, सात सितंबर (एपी) महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के पेट के दाहिने हिस्से में बनी गांठ (कोलन ट्यूमर) आपरेशन करके निकाल दी गई है और अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं ।

अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने सोमवार को कहा कि 80 वर्ष के पेले आईसीयू में हैं और उन्हें कल ही नियमित कमरे में भेज दिया जायेगा ।

पेले ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर कहा कि यह आपरेशन बड़ी जीत रहा ।

वह पिछले सप्ताह नियमित जांच के लिये अस्पताल गए थे जब इस ट्यूमर का पता चला । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि अब बेहतर महसूस कर रहा हूं और यहां के डॉक्टरों ने मेरी सेहत का पूरा ध्यान रखा । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे आपके साथ शानदार जीत का जश्न मनाने की आदत है । इस मैच का भी सामना मैं मुस्कुराते हुए, खुशी और आशावादिता के साथ करूंगा ।’’

तीन विश्व कप जीतने वाले एकमात्र पुरूष खिलाड़ी पेले के कूल्हे का 2012 में प्रत्यारोपण किया गया था जिसके बाद से उन्हें चलने फिरने में दिक्कत है । वह वॉकर या व्हीलचेयर की सहायता लेते हैं ।हाल ही में उन्हें किडनी से जुड़ी समस्यायें भी आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!