लाइव न्यूज़ :

आईपीएल में खेलने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा काउंटियों को मुआवजे की प्रणाली को बदलेगा पीसीए

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:47 IST

Open in App

पेशेवर क्रिकेट संघ (पीसीए) उस ‘पुरानी’ प्रणाली में बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है जिसमें बिना केंद्रीय अनुबंध वाले इंग्लैंड के क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने पर अपने वार्षिक वेतन के अनुपात का भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।मौजूदा प्रणाली के अनुसार, केंद्रीय अनुबंध के बाहर के इंग्लैंड के क्रिकेटरों को काउंटी में पहले 21 दिन के खेल से चूकने के कारण वार्षिक वेतन का एक प्रतिशत हिस्सा देना होता है। इसके बाद हर दिन के हिसाब से 0.7 प्रतिशत (वेतन का) का भुगतान करना होता है। पीसीए के क्रिकेट संचालन निदेशक डेरिल मिशेल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया, ‘‘ आईपीएल में भाग लेने वालों के लिए काउंटी वेतन से कटौती के लिए एक प्रणाली को 2010 में तैयार किया गया था।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसके बारे में सदस्यों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं और हमें लगता है कि इसे अपडेट करने की आवश्यकता है। इस प्रणाली के बारे में चर्चा करने की जरूरत है।’’सैम बिलिंग्स (केंट/दिल्ली कैपिटल्स), क्रिस जॉर्डन (ससेक्स/पंजाब किंग्स), लियाम लिविंगस्टोन (लंकाशर/राजस्थान रॉयल्स) और डेविड मलान (यॉर्कशर/पंजाब किंग्स) इंग्लैंड के ऐसे चार खिलाड़ी हैं, जो केंद्रीय अनुबंध के बिना इस साल की शुरुआत में प्रभावित हुए थे क्योंकि कोविड-19 के कारण अप्रैल-मई में आईपीएल को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेटटी20 विश्व कप 2026ः ऑटो रिक्शा की सवारी, पत्नी के साथ डैरिल मिशेल ने आनंद लिया, वीडियो

क्रिकेट845 अंक के साथ नंबर-1 खिलाड़ी, विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं ये प्लेयर वनडे रैंकिंग में किंग?, टॉप-5 में 3 भारतीय बैटर

क्रिकेटभारत के खिलाफ 3 वनडे मैचों में 84, नाबाद 131 और 137 रन?, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा- टी20 विश्व कप में धमाका करे डैरिल मिचेल

क्रिकेटIND vs NZ: भारत को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं, यह जीत खास है, डैरिल मिचेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!