लाइव न्यूज़ :

Paris Saint Germain 2023: पीएसजी के लिए 32 गोल किए और 35 गोल में मदद की, दर्शकों की ‘हूटिंग’ के बीच आखिरी मैच खेला लियोनेल मेसी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2023 20:08 IST

Paris Saint Germain 2023: फ्रांसीसी लीग का खिताब पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुके पीएसजी को अपने आखिरी मैच में क्लेरमोंट से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएसजी के समर्थकों ने मेसी के प्रति किसी तरह का सम्मान नहीं दिखाया।उद्घोषक ने जब इस स्टार खिलाड़ी के नाम की घोषणा की तो दर्शकों ने उनकी ‘हूटिंग’ की।कुछ मिनट बाद मेसी ने मुस्कुराते हुए अपने तीन बच्चों के साथ मैदान पर प्रवेश किया।

Paris Saint Germain 2023: अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने दर्शकों की ‘हूटिंग’ के बीच पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की तरफ से अपना आखिरी मैच खेला। फ्रांसीसी लीग का खिताब पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुके पीएसजी को अपने आखिरी मैच में क्लेरमोंट से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।

पीएसजी के समर्थकों ने मेसी के प्रति किसी तरह का सम्मान नहीं दिखाया तथा जब उद्घोषक ने जब इस स्टार खिलाड़ी के नाम की घोषणा की तो दर्शकों ने उनकी ‘हूटिंग’ की। इसके कुछ मिनट बाद मेसी ने मुस्कुराते हुए अपने तीन बच्चों के साथ मैदान पर प्रवेश किया।

उन्होंने बाद में पीएसजी की वेबसाइट से कहा,‘‘ मैं इन दो साल के लिए क्लब, पेरिस शहर और उसके लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’ मेसी के रहते हुए पीएसजी ने इन दो सत्रों में दो बार फ्रांसीसी लीग और फ्रांसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब जीते।

मेसी ने इस बीच क्लब की तरफ से सभी प्रतियोगिताओं में 32 गोल किए और 35 गोल करने में मदद की। अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान ने पीएसजी के साथ अपने अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया। उनके अब सऊदी अरब में खेलने की संभावना है। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!