लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics: 28 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा, भारतीय एथलेटिक्स टीम इस प्रकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2024 11:28 IST

Paris Olympics: एशियाई खेलों के चैंपियन अविनाश साबले, तेजिंदरपाल सिंह तूर और बाधा दौड़ के धावक ज्योति याराजी जैसे अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।अमेरिका की टीम को पीछे छोड़कर सनसनी मचा दी थी। मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब और राजेश रमेश शामिल हैं।

Paris Olympics: मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारत की 28 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की अगुवाई करेंगे। तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले और मौजूदा विश्व चैंपियन चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की तैयारी के सिलसिले में डायमंड लीग के अंतिम चरण में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। भारतीय एथलेटिक्स टीम में 17 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। चोपड़ा के अलावा इनमें एशियाई खेलों के चैंपियन अविनाश साबले, तेजिंदरपाल सिंह तूर और बाधा दौड़ के धावक ज्योति याराजी जैसे अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब और राजेश रमेश शामिल हैं। इस टीम ने हाल में विश्व चैंपियनशिप में अमेरिका की टीम को पीछे छोड़कर सनसनी मचा दी थी। पेरिस ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड की स्पर्धाएं एक अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम इस प्रकार है:

पुरुष: अविनाश साबले (3,000 मीटर स्टीपलचेज़), नीरज चोपड़ा, किशोर कुमार जेना (भाला फेंक), तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट), प्रवीण चित्रवेल, अबुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप), अक्षदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट (20 किमी पैदल चाल), मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब, संतोष तमिलारासन, राजेश रमेश (4x400 मीटर रिले), मिजो चाको कुरियन (4x400 मीटर रिले), सूरज पंवार (पैदल चाल मिश्रित मैराथन), सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद)।

महिला: किरण पहल (400 मीटर), पारुल चौधरी (3,000 मीटर स्टीपलचेज़ और 5,000 मीटर), ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़), अन्नू रानी (भाला फेंक), आभा खटुआ (शॉट पुट), ज्योतिका श्री दांडी, सुभा वेंकटेशन, विथ्या रामराज, पूवम्मा एमआर (4x400 मीटर रिले), प्राची (4x400 मीटर), प्रियंका गोस्वामी (20 किमी पैदल चाल)। 

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024ओलंपिकनीरज चोपड़ानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!