लाइव न्यूज़ :

Paris Olympic 2024: जापान ने अंकतालिका में मारी बाजी, भारत 1 मेडल के साथ इस पोजिशन पर

By आकाश चौरसिया | Updated: July 29, 2024 13:16 IST

Paris Olympic 2024: जारी अंकतालिका में भारत 22वें स्थान पर है, जबकि जापान पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और अमेरिका तीसरी पोजिशन पर है। लेकिन गौरतलब है कि अमेरिका के पास अभी भी सबसे ज्यादा मेडल है।

Open in App
ठळक मुद्देपेरिस ओलंपिक 2024 की अंकतालिका में जापान पहले स्थान पर काबिज हो गया सूची में अमेरिका के पास सबसे ज्यादा यानी की करीब कुल 12 मेडल हैलेकिन, अभी भारत को कई और गोल्ड जीतने होंगे, तब जाकर सूची में अच्छी स्थिति में दिखेगा

Paris Olympic 2024: भारत ने दूसरे दिन कांस्य पदक के साथ अंकतालिका में 22वीं पोजिशन हासिल कर ली है। हालांकि, इस बीच जापान इस सूची में टॉप पर बना हुआ है, क्योंकि 4 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर और एक कांस्य के साथ उसने अब तक कुल 7 पदक जीत लिए हैं। इसके बाद अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है, जो अभी तक 4 गोल्ड, 2 सिल्वर जीत चुका है और इसी के साथ कुल 6 पदक उसने नाम हो गए हैं।

वहीं, तीसरी पोजिशन पर अमेरिका है, जिसने अभी 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 कांस्य पदक जीते है। लेकिन कुल पदक के मामले में अमेरिका के 12 पदक हो गए हैं। अगर एक भी गोल्ड अमेरिका के नाम होता है तो वो लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा।  

सूची में चौथे पायदान पर फ्रांस है, जिसने अभी तक तीन गोल्ड मेडल जीते, तीन सिल्वर पर कब्जा किया और 3 कांस्य पदक उसके पास है। फ्रांस के बाद रिप्बलिक ऑफ कोरिया का स्थान है, जिसने अब तक कुल 6 पदक जीते, जिसमें उसने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीता है।

चीन इस पोजिशन परचीन के पास कुल 6 पदक हैं और वो इसी के साथ छठे स्थान पर अडिग है, जिसमें उसके 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हैं, जबकि इटली का क्रम 7 है और उसने अब तक 1 गोल्ड पर कब्जा किया, 2 सिल्वर और तीन कांस्य पदक है। इसी के साथ इटली के पास कुल 6 पदक हैं। 

10 मीटर में एयर राइफल में भारतभारत की ओर से हरियाणा की मनु भाकर ने 10 मीटर एयर राइफल में बेहतरीन शॉर्ट लगाते हुए रविवार को देश के लिए पहला मेडल हासिल किया। हालांकि, उनका निशाना गोल्ड पर नहीं लगा और वो तीसरी पोजिश पर पहुंच गई, जिसके बाद उन्हें कांस्य से संतुष्ट होना पड़ा। 

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024Parisअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!