लाइव न्यूज़ :

पैरा एथलीट निषाद कुमार कोविड पॉजिटिव पाए गए

By भाषा | Updated: February 28, 2021 14:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

निषाद ने हाल में दुबई में फाजा विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरुष ऊंची कूद टी46/47 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘निषाद राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेने वाले तीन अन्य लोगों (दो एथलीट और एक सहयोगी) के साथ 23/24 फरवरी को साइ बेंगलुरू परिसर में पहुंचे थे जहां उन्हें सात दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजरना पड़ा। साइ की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार पृथकवास के छठे दिन उनका आरटी पीसीआर परीक्षण हुआ जहां वह कोविड पॉजिटिव पाए गए।’’

साइ ने कहा कि निषाद को एहतियाती कदम उठाते हुए एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और साइ के बेंगलुरू केंद्र में राष्ट्रीय शिविर के लिए पहुंचे अन्य सभी लोगों के पृथकवास को सात और दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यनारायण को भी पिछले हफ्ते पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वह अब सात दिन के पृथकवास से गुजर रहे हैं।

पिछले साल दिसंबर में पैरा एथलीट सिमरन के कोच और पति गजेंद्र तथा पैरा एथलेटिक्स कोच नवल सिंह भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!