लाइव न्यूज़ :

भारतीय सरजमीं पर छठे नंबर पर पंत का शतक सर्वश्रेष्ठ जवाबी-हमला : शास्त्री

By भाषा | Updated: March 6, 2021 17:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह मार्च भारतीय कोच रवि शास्त्री ने शनिवार को कहा कि ऋषभ पंत का इंग्लैंड के खिलाफ यहां चौथे और अंतिम टेस्ट में मैच का रूख बदलने वाला शतक घरेलू सरजमीं पर छठे नंबर के बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ जवाबी-आक्रमण वाली पारी थी।

पंत की पारी एहतियात और आक्रामकता का मिश्रण थी जिसमें उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाये और इस पारी ने भारत की शनिवार को पारी और 25 रन की जीत में अहम भूमिका अदा की जिससे टीम ने श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की।

पंत की प्रशंसा करते हुए शास्त्री ने कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज की कड़ी मेहनत ने अब रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने पिछले तीन चार महीने कड़ी मेहनत की है जिसके नतीजे सामने हैं। मैंने अभी तक किसी भारतीय द्वारा घरेलू सरजमीं पर, विशेषकर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जब गेंद टर्न कर रही होती है, जो पारियां देखी हैं, उसमें कल की उसकी पारी सर्वश्रेष्ठ जवाबी हमले वाली थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके लिये सख्त रहे थे। कुछ भी आसानी से नहीं मिलता और उन्हें बताया गया कि उन्हें खेल का और ज्यादा सम्मान करना होगा। उसे थोड़ा वजन कम करना पड़ेगा और अपनी विकेटकीपिंग में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। ’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘हम जानते थे कि उसमें प्रतिभा है। वह सच्चा मैच विजेता है और उसने कर दिखाया। ’’

शास्त्री ने कहा कि रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करते हुए उसे अपनी बल्लेबाजी में तालमेल बिठना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘यह दो चरण की पारी थी। उसने रोहित साथ अपनी प्रकृति के खिलाफ (जो आसान नहीं है) जाकर साझेदारी बनायी और 50 रन बनाने के बाद ही ऐसा किया। उसकी कीपिंग शानदार रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!