लाइव न्यूज़ :

बाबर की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान की ठोस शुरुआत

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:29 IST

Open in App

ढाका, चार दिसंबर कप्तान बाबर आजम की 60 रन की नाबाद पारी से पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शनिवार को यहां पहले दिन का खेल खत्म होने तक 57 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर ठोस शुरुआत की है।

बारिश के कारण पहले दिन 57 ओवर को ही खेल हो सका। स्टंप्स के समय बाबर के साथ अजहर अली 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 91 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

बाबर ने पारी के 50वें ओवर में मेहदी हसन मेराज (बिना किसी सफलता के 31 रन) की गेंद पर दो रन लेकर टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 99 गेंद की अपनी नाबाद पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। अधिक सतर्कता से बल्लेबाजी कर रहे अजहर ने 112 गेंद की अब तक की पारी में चार चौके लगाये है।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद आबिद अली और अब्दुल्ला शफीक ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलायी।

तैजुल इस्लाम ने पारी के 19वें ओवर में शफीक को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। शफीक ने 50 गेंद में 25 रन बनाये। उन्होंने इसके बाद आबिद को भी बोल्ड कर उनकी 81 गेंद में 39 रन की पारी को खत्म किया।

इस्लाम ने 17 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट लिये है।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही दो मैचों की इस श्रृंखला का पहला मैच पाकिस्तान ने आठ विकेट से अपने नाम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!