लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को निडर होकर खेलना होगा : मियादाद

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:47 IST

Open in App

कराची, 14 अक्टूबर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियादाद का मानना है कि टी20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को अगर उनके देश की टीम सितारों से सजी भारतीय टीम पर जीत दर्ज करना चाहती है तो उसे निर्भीक रवैया अपनाना होगा।

भारत आईसीसी विश्व कप (50 ओवर और 20 ओवर दोनों) में कभी पाकिस्तान से पराजित नहीं हुआ।

मियादाद ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिये भारत के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण होगा। उनकी टीम बेहद मजबूत है और उसके पास कई शीर्ष खिलाड़ी हैं लेकिन अगर हम बिना किसी डर और दबाव के खेलते हैं और प्रत्येक अपनी तरफ से योगदान देता है तो हम उन्हें हरा सकते हैं।’’

मियादाद ने कहा कि पाकिस्तान की टीम अगर सामूहिक प्रयास करती है तो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘टी20 प्रारूप के बारे में लोगों का मानना है कि एक या दो खिलाड़ी मैच जिता सकते हैं लेकिन मैं इसे इस तरह से देखता हूं कि इस प्रारूप में सभी को किसी न किसी तरह से योगदान देने की जरूरत है ताकि टीम जीत सके।’’

मियादाद ने कहा कि पाकिस्तान केवल अच्छी फॉर्म में चल रहे बाबर आजम पर ही निर्भर नहीं रह सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रारूप में 20 रन की छोटी पारी या एक महत्वपूर्ण कैच या रन आउट या एक अच्छा ओवर मैच जिता सकता है इसलिए हर किसी को योगदान देना होगा। इस प्रारूप में टीम का सामूहिक प्रयास जरूरी है।’’

मियादाद ने इसके साथ ही कहा कि टी20 प्रारूप केवल चौके और छक्के जड़ने तक ही सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको हर समय लप्पेबाजी करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह सही गेंद का इंतजार करने और अपनी रणनीति पर अमल करने से जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!