लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से दूसरा टेस्ट 109 रन से जीतकर श्रृंखला बराबर की

By भाषा | Updated: August 25, 2021 10:16 IST

Open in App

किंगस्टन (जमैका), 25 अगस्त (एपी) तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के आखिरी दिन 109 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन ने 43 रन देकर चार विकेट लिये और इस तरह से मैच में 94 रन देकर 10 विकेट हासिल किये। उनके इस प्रयास से 329 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 219 रन पर आउट हो गयी। शाहीन के अलावा नौमान अली ने तीन और हसन अली ने दो विकेट लिये।शाहीन ने पांचवें दिन चाय के विश्राम के बाद जोशुआ डिसिल्वा के रूप में आखिरी विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत दिलायी। इस 21 वर्षीय गेंदबाज ने पहली पारी में 51 रन देकर छह विकेट लिये थे। उन्होंने श्रृंखला में 11.28 की औसत से 18 विकेट लिये। वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 49 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन पहले सत्र में ही चार विकेट गंवा दिये। चाय के विश्राम से ठीक पहले बारिश शुरू हो गयी। तब वेस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट पर 159 रन था और 40 ओवर से अधिक का खेल बचा हुआ था। कैरेबियाई टीम को बारिश ही हार से बचा सकती थी। चाय का विश्राम जल्दी लिया गया जिसके बाद बारिश थम गयी। खेल शुरू होने पर शाहीन ने तीन में से दो विकेट लिये। इससे पाकिस्तान श्रृंखला बराबर करने में सफल रहा। वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट मैच एक विकेट से जीता था। वेस्टइंडीज की टीम फिर से निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। वह पहली पारी में 150 रन ही बना पायी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 302 रन पर समाप्त घोषित की थी। पाकिस्तान ने दूसरी पारी छह विकेट पर 176 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने 329 रन का लक्ष्य रखा था। कैरेबियाई टीम पांचवें दिन पहले सत्र में ही बैकफुट पर चली गयी थी। जैसन होल्डर ने उसकी तरफ से सर्वाधिक 47 रन बनाये जबकि कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 250 मिनट क्रीज पर बिताये और 39 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!