लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान फुटबॉल टीम बेंगलुरु में SAFF फुटबॉल टूर्नामेंट में लेगी हिस्सा, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा- हमें कोई समस्या नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2023 17:14 IST

मेजबान भारत, लेबनान, कुवैत और पाकिस्तान के अलावा, अन्य चार भाग लेने वाले देश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव हैं। फीफा से निलंबन के बाद श्रीलंका इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहा है और अफगानिस्तान एसएएफएफ को छोड़ चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देआठ टीमों का यह टूर्नामेंट 21 जून से चार जुलाई तक बेंगलुरू में होगाये आठ टीमें भारत, लेबनान, कुवैत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव हैंभारत ने रिकॉर्ड आठ बार इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट को जीता है

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जून-जुलाई में बेंगलुरू में होने वाली दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ चैंपियनशिप में भाग लेने की पुष्टि कर दी है और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को पड़ोसी देश के खिलाड़ियों के भारत दौरे पर कोई समस्या नहीं है। 

इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में लेबनान और कुवैत की भागीदारी भी देखी जाएगी क्योंकि एसएएफएफ कार्यकारी समिति ने मार्च में चैंपियनशिप को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की दृष्टि से दक्षिण एशियाई क्षेत्र के बाहर की टीमों को शामिल करने का फैसला किया था।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा, हमें सैफ चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान से खिलाड़ियों के भारत आने में कोई समस्या नहीं दिखती है। उनका यह जवाब उस सवाल के बाद आया जब उनसे पूछा गया था कि क्या दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने के मुद्दे पर कोई समस्या हो सकती है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारतीय ब्रिज टीम ने हाल ही में पाकिस्तान में एक क्षेत्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और इसलिए हमें उनकी (पाकिस्तान की) भागीदारी पर कोई समस्या होने की उम्मीद नहीं है। बता दें कि आठ टीमों का यह टूर्नामेंट 21 जून से चार जुलाई तक बेंगलुरू में होगा।

मेजबान भारत, लेबनान, कुवैत और पाकिस्तान के अलावा, अन्य चार भाग लेने वाले देश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव हैं। फीफा से निलंबन के बाद श्रीलंका इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहा है, जबकि अफगानिस्तान ने कुछ साल पहले मध्य एशियाई फुटबॉल महासंघ में शामिल होने के लिए एसएएफएफ को छोड़ चुका है।

गौरतलब है कि भारत ने रिकॉर्ड आठ बार क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीता है। डिफेंडिंग चैंपियन मालदीव ने दो बार खिताब जीता है जबकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती है। भारत चौथी बार टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

 

टॅग्स :All India Football Federationपाकिस्तानफुटबॉलफीफाFIFA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!