लाइव न्यूज़ :

इस बास्केटबॉल प्लेयर ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, 5 बार बन चुका है एनबीए चैंपियन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 5, 2018 15:04 IST

इस साल कैलीफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में 90वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया।

Open in App

मनोरंजन जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो यानी ऑस्कर का ऐलान हो गया है। इस साल कैलीफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में 90वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। दी शेप ऑफ वाटर को ऑस्कर 2018 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही फिल्म ने कुल चार ऑस्कर जीते हैं। फिल्म को इस साल सर्वाधिक 13 वर्गों में नामांकित किया गया था।

इस साल बेस्ट शॉर्ट एनिमेटेड फिल्म का अवॉर्ड पांच बार के एनबीए चैंपियन कोबे ब्रायंट को दिया गया। उन्होंने अपने इस अवॉर्ड को डिज्नी एनिमेटर ग्लेन कीने के साथ साझा किया। 5 मिनट की इस फिल्म को ब्रायंट ने अपनी एक कविता पर बनाया है, जिसे उन्होंने साल 2015 में बास्केटबॉल से रिटायरमेंट के बाद लिखा था।

अमेरिका की राष्ट्रीय टीम के साथ ब्रायंट का सीनियर अंतरराष्ट्रीय करियर 2006 में शुरू हुआ था। ब्रायंट ने साल 2000 से 2002 तक लगातार तीन बार एनबीए चैंपियनशिप का खिताब जीता था। 2005-06 और 2006-07 के सत्रों में ब्रायंट एनबीए के सर्वाधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आए और इस दौरान स्कोरिंग के अनेकों रिकॉर्ड भी बनाए। हालांकि ब्रायंट का विवादों से भी नाता रहा है। साल 2003 में ब्रायंट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है और इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस