लाइव न्यूज़ :

ओमान ने जापान को हराकर उलटफेर किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 15:21 IST

Open in App

ओसाका, तीन सितंबर (एपी) आस्ट्रेलिया ने एशियाई विश्व कप क्वालीफायर के शुरूआती दौर के फुटबॉल मैच में चीन को 3-0 से हराया जबकि ओमान ने जापान को 1-0 से हराकर उलटफेर किया। अवेर माबिल और मार्टिन बोएल ने गुरुवार को कतर में खेले गये मैच में पहले हाफ में गोल किये जबकि आस्ट्रेलिया के लिये तीसरा गोल मिशेल ड्यूक ने दागा। इस जीत से आस्ट्रेलिया ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया है और ओमान से ऊपर है। ओमान ने ओसाका में स्थानापन्न खिलाड़ी इसाम अल सभी के 88वें मिनट में किये गये गोल से एशिया की शीर्ष रैंकिंग की टीम जापान पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की। यह जापान के बहुत निराशाजनक नतीजा रहा क्योंकि ओमान की टीम रैंकिंग में उससे 55 स्थान नीचे है। वहीं वियतनाम को सऊदी अरब से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा जबकि उसने शुरूआती बढ़त हासिल कर ली थी। ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया को इराक ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका। ईरान ने तेहरान में सीरिया पर 1-0 से जीत हासिल की। दुबई में संयुक्त अरब अमीरात ने लेबनान से गोलरहित ड्रॉ खेला। छह छह टीम के दो ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेंगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एक प्लेऑफ खेलेगी और उसकी विजेता टीम दूसरे परिसंघ की प्रतिद्वंद्वी से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!