लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक: अतीत के रोचक तथ्य

By भाषा | Updated: July 22, 2021 13:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई तोक्यो ओलंपिक शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं और ऐसे में ‘पीटीआई भाषा’ पिछले ओलंपिक खेलों के कुछ रोचक तथ्य पेश कर रहा है।

इस श्रृंखला में 1988, 1992 और 1996 में हुए ओलंपिक के कुछ अहम बिंदु और रोचक पहलू इस प्रकार हैं।    

1988, सियोल ओलंपिक:

- उत्तर कोरिया ने इन खेलों का बहिष्कार किया जिसमें क्यूबा, इथियोपिया और निकारागुआ ने इसमें शामिल थे।

- टेनिस ने 64 साल बाद ओलंपिक (खेल) कार्यक्रम में वापसी की। यह आयोजन अब पेशेवरों के लिए खुला था। जर्मनी की स्टेफी ग्राफ ने ओलंपिक स्वर्ण जीतकर अपने ग्रैंड स्लैम टेनिस सत्र का समापन किया।

- प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के उपयोग के लिए 10 एथलीटों को खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

- स्वीडन की तलवारबाज केर्स्टिन पाम सात ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली पहली महिला बनीं।

- पहली बार घुड़सवारी ड्रेसेज में सभी तीन पदक विजेता महिलाएं थीं।

- कनाडा के बेन जॉनसन ने 100 मीटर स्प्रिंट में विश्व रिकॉर्ड बनाया, लेकिन स्टेरॉयड के लिए इस्तेमाल के लिए जांच में पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अयोग्य करार दिया बया। इसके बाद अमेरिका के कार्ल लुईस को 100 मीटर स्पर्धा के स्वर्ण से सम्मानित किया गया।

1992, बार्सीलोना ओलंपिक:

- रंगभेद नीति के समापन के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 32 वर्षों के बाद ओलंपिक में वापसी की। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने प्रतिबंध को समाप्त कर उसे खेलों में फिर से आमंत्रित किया।

-  जर्मनी ने 1964 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद पहली बार एकीकृत दल भेला। जर्मनी का 1990 में एकीकरण हो गया ।

- बैडमिंटन और महिला जूडो को ओलंपिक (खेल) कार्यक्रम में जोड़ा गया।

- सोवियत संघ के 1991 में विघटन के बाद एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया ने 1936 के बाद पहली बार अपनी टीमें भेजी। क्रोएशिया, स्लोवेनिया और बोस्निया एवं हर्जेगोविना ने सोशलिस्ट फेडरल रिपब्लिक ऑफ यूगोस्लाविया ने ओलंपिक में पदार्पण किया।

- चीनी गोताखोर (तैराक) फू मिंगक्सिया 13 साल की उम्र में अब तक के सबसे कम उम्र के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं में से एक बने।

- ब्रिटेन के डेरेक रेडमंड ने 400 मीटर सेमीफाइनल हीट के दौरान हैमस्ट्रिंग में दर्द के कारण दौड़ खत्म करने के लिए संघर्ष करे थे, तभी उनके पिता ने बिना मान्यता के ट्रैक में प्रवेश कर गया और उन्होंने रेडमंड को दौड़ पूरी करने में मदद की। दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

1996, अटलांटा ओलंपिक:

- लिएंडर पेस ने टेनिस एकल में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में भारत के 16 साल के पदकों के सूखे को खत्म किया। वह 1952 में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले खशाभा दादासाहेब जाधव के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

- मुक्केबाजी दिग्गज मोहम्मद अली ने ओलंपिक दीप प्रज्वलित की।

- इन खेलों में पहली बार सभी 197 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों ने भाग लिया।

- खेलों में बीच वॉलीबॉल, माउंटेन बाइकिंग, लाइटवेट रोइंग और महिला फुटबॉल का पदार्पण हुआ।

- अटलांटा में कुल 24 देशों ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पदार्पण किया, जिसमें सोवियत संघ से अलग हुए 11 ने स्वतंत्र राष्ट्रों के रूप में भाग लिया।

- अमेरिका के आंद्रे अगासी करियर ग्रैंड स्लैम के साथ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी बने।

- ऑस्ट्रिया के नाविक ह्यूबर्ट रौडाश्ल नौ ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले पहले व्यक्ति बने।

-  अमेरिका के कार्ल लुईस ने ट्रैक एवं फील्ड में अपना नौवां स्वर्ण पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!