लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक टीम चयन ट्रायल में 10 मीटर एयर पिस्टल में टॉर पर रहे सौरभ चौधरी

By भाषा | Updated: March 18, 2020 19:46 IST

इस स्पर्धा में कुल नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें मनु भाखड़ (574) और यशस्विनी सिंह देसवाल (570) ने क्रमश: आठवां और नौवां स्थान हासिल किया। इन दोनों ने ओलंपिक के लिये कोटा स्थान हासिल कर रखा है।

Open in App

सौरभ चौधरी और ऐश्वर्य प्रताप ओलंपिक टीम निशानेबाजी चयन ट्रायल क्वालीफिकेशन में बुधवार को क्रमश: 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन में शीर्ष पर रहे।

ओलंपिक कोटा स्थान हासिल कर चुके चौधरी ने 588 अंक बनाये और वह 10 मीटर एयर पिस्टल में पुरुष और महिला वर्ग के संयुक्त क्वालीफिकेशन में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा (585) और अनुराज सिंह (579) से आगे रहे।

इस स्पर्धा में कुल नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें मनु भाखड़ (574) और यशस्विनी सिंह देसवाल (570) ने क्रमश: आठवां और नौवां स्थान हासिल किया। इन दोनों ने ओलंपिक के लिये कोटा स्थान हासिल कर रखा है।

पुरुष और महिलाओं की संयुक्त 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन में ऐश्वर्य प्रताप ने कुल 1178 अंक बनाये। वह अंजुम मोदगिल (1174) और ओलंपिक कोटा स्थान हासिल कर चुकी तेजस्विनी सावंत (1170) से आगे रहे।

टॅग्स :सौरभ चौधरीइंडियानिशानेबाजीटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!