लाइव न्यूज़ :

विश्व कप रद्द होने से भारतीय जिम्नास्ट के लिये ओलंपिक क्वालीफिकेशन के मौके खत्म

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी ओलंपिक क्वालीफिकेशन से जुड़े दो विश्व कप रद्द होने से दीपा कर्माकर सहित भारतीय जिम्नास्टों की तोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदें समाप्त हो गयी।

दोहा, बाकू और कोटबस में फरवरी-मार्च में तीन विश्व कप होने थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ (एफआईजी) को कोविड-19 महामारी के कारण दो प्रतियोगिताओं को रद्द और एक को स्थगित करने के लिये मजबूर होना पड़ा।

दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी स्पष्ट तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि विश्व संस्था रद्द प्रतियोगिताओं के लिये नयी तिथियां घोषित करेगी।

नंदी ने पीटीआई –भाषा से कहा, ‘‘कुछ विश्व कप क्वालीफायर्स रद्द कर दिये गये हैं, शायद एफआईजी नयी तिथियां घोषित करे। अप्रैल या मई में विश्व कप के आयोजन पर विचार किया जा सकता है। यह परिस्थितियों और एफआईजी के फैसले पर निर्भर करता है। हम स्पष्ट तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि दीपा कड़ी मेहनत कर रही है लंकिन ओलंपिक में जगह बनाने के लिये कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं बची है।

दीपा 2016 में रियो ओलंपिक में महिला वॉल्ट फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!