लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक उद्घाटन समारोह का निर्देशक विध्वंस संबंधी मजाक के कारण बर्खास्त

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:20 IST

Open in App

तोक्यो , 22 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले इसके निर्देशक को बर्खास्त कर दिया जिसने 1998 में एक कॉमेडी शो में विध्वंस (होलोकॉस्ट) को लेकर मजाक किया था ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने कहा कि उद्घाटन समारोह के निर्देशक केंतारो कोबायाशी को पद से हटा दिया गया है ।उन्होंने एक बार अपने एक शो में विध्वंस या सर्वनाश को लेकर मजाक किया था ।

कोरोना महामारी के कारण एक साल तक टले तोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को होना है ।

हाशिमोतो ने कहा ,‘‘ हमें पता चला कि कोबायाशी ने अपने परफार्मेंस में ऐतिहासिक त्रासदी का उल्लेख मजाक के संदर्भ में किया था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले हुई इस असुविधा के लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं । ’’

इससे एक सप्ताह पहले एक संगीतकार केइगो ओयामाडा की भी छुट्टी हो गई थी जिसने अतीत में अपने सहपाठियों को प्रताड़ित करने के बारे में एक पत्रिका को दिये इंटरव्यू में डींगे हांकी थी । इस संगीतकार ने उद्घाटन समारोह के एक हिस्से का संगीत तैयार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!