लाइव न्यूज़ :

आईएसएल में निचले पायदान पर चल रहे ओडिशा एफसी का सामना जमशेदपुर एफसी से

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:13 IST

Open in App

बोम्बोलिम, 31 जनवरी प्ले आफ में जगह बनाने की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी निचले पायदान पर चल रही ओडिशा एफसी की टीम सोमवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेलेगी।

ओडिशा की टीम ने सिर्फ एक मैच जीता है जबकि सात मैच गंवाए हैं और 11 टीमों की तालिका में आठ अंक के साथ अंतिम स्थान पर चल रही है।

ओडिशा एफसी ने हालांकि बेहतर टीमों के खिलाफ अपने पिछले दो मुकाबले ड्रॉ खेले हैं और मुख्य को स्टुअर्ट बैक्सटर ने अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन करने और चीजों को बदलने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हमें ड्रॉ में समाप्त हुए अच्छे प्रदर्शन को जीत में समाप्त होने वाले अच्छे प्रदर्शन में बदलने की जरूरत है।’’

दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था और बैक्सटर को सोमवार को एक और कड़े मुकाबले की उम्मीद है।

जमशेदपुर की टीम की हालत भी काफी अच्छी नहीं है लेकिन टीम के पास अब भी प्ले आफ में जगह बनाने का मौका है। टीम हालांकि अपने पिछले पांच मैचों में जीत दर्ज करने में नाकाम रही है और ओडिशा के खिलाफ इस प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!