लाइव न्यूज़ :

एनआरएआई ने खेल रत्न के लिये अंजुम मोदगिल और अंकुर मित्तल के नाम की सिफारिश की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये बुधवार को डबल ट्रैप विश्व चैम्पियन अंकुर मित्तल और ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी अंजुम मोदगिल के नाम की सिफारिश की।

मित्तल ने 2018 में डबल ट्रैप विश्व खिताब जीता था और इसी वर्ष उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला था। अंजुम 2018 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं और उन्हें 2019 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था।

एनआरएआई ने बयान में कहा, ‘‘पिछले साल भी दोनों के नाम की सिफारिश इसी वर्ग में की गयी थी। ’’

अर्जुन पुरस्कार के लिये एनआरएआई ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले दो निशानेबाजों इलावेनिल वलारिवान और अभिषेक वर्मा के नाम की सिफारिश की है। इलावेनिल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया की नंबर एक निशानेबाज हैं और अभिषेक पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।

राष्ट्रीय सम्मान के लिये 50 मीटर पिस्टल विश्व चैम्पियन ओम प्रकाश मिठरवाल भी दौड़ में हैं।

एनआरएआई ने इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये किसी के नाम की सिफारिश नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!