लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में प्रशंसकों को लेकर अब तब कोई स्पष्ट फैसला नहीं

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:59 IST

Open in App

तोक्यो, दो जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में लगभग तीन सप्ताह बचे हैं और कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों के दौरान प्रशंसकों की मौजूदगी को लेकर अब तक कोई स्पष्ट फैसला नहीं हुआ है।

तोक्यो 2020 आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने शुक्रवार को कहा कि इस खेलों के दौरान प्रशंसकों पर प्रतिबंध लगाना भी एक विकल्प है।

यह हालांकि आयोजकों द्वारा 10 दिन पहले लिये गये फैसले के उलट है। उस फैसले में कहा गया था कि सीमित संख्या में स्थानीय प्रशंसकों (अधिकतम 10,000 तक) को स्टेडियम आने की अनुमति होगी। महामारी के कारण विदेशी प्रशंसकों को पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया था।

तोक्यो में वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे है जिसमें तेजी से फैलने वाला इसका डेल्टा स्वरूप भी शामिल है। ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों के दौरान जापान में 15,400 खिलाड़ियों के साथ हजारों की संख्या में अन्य लोग भी आयेंगे जिनसे इसके ‘सुपर-स्प्रेडर इवेंट’ यानी कोविड-19 संकमण को फैलने वाला आयोजन बनने का खतरा है।

हाशिमोतो ने कहा, ‘‘ संक्रमण की स्थिति में लगातार बदलाव हो रहा है और यह कैसे होगा, अभी स्पष्ट नहीं है। तोक्यो 2020 के दृष्टिकोण से, हमने दर्शकों की गौरमौजूदगी का विकल्प भी खुला रखा है।’’

अगले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, स्थानीय आयोजकों, जापान की सरकार, तोक्यो महानगरीय सरकार के अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति की बैठक के बाद प्रशंसकों पर एक और फैसले की घोषणा की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!