लाइव न्यूज़ :

Novak Breaks Roger Record: फेडरर का एक और रिकॉर्ड टूटा, जोकोविच ने मारी बाजी, एटीपी रैंकिंग इतिहास में सबसे उम्रदराज विश्व नंबर-1

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2024 16:30 IST

Novak Breaks Roger Record: नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया और एटीपी टूर की कम्प्यूटरीकृत रैंकिंग में नंबर एक पर रहने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देफेडरर जून 2018 में जब आखिरी दिन रैंकिंग में शीर्ष पर थे तब वह जोकोविच से छोटे थे।जोकोविच को शीर्ष पर कुल 420 सप्ताह हो गए जबकि फेडरर 310 सप्ताह तक नंबर एक पर थे। फेडरर के नाम 20 और रफेल नडाल के नाम 22 खिताब हैं।

Novak Breaks Roger Record: टेनिस जगत में रिकॉर्ड की बारिश हो रही है। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर को रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहा है। नोवाक जोकोविच आधिकारिक तौर पर एटीपी रैंकिंग के इतिहास में सबसे उम्रदराज विश्व नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले महान प्रतिद्वंद्वियों में से एक रोजर फेडरर के नाम था। 24 मेजर के साथ ओपन युग में सबसे सम्मानित पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के जोकोविच 36 साल और 321 दिन के हैं। जोकोविच अगले महीने 37 वर्ष के हो जायेंगे। फेडरर जून 2018 में जब आखिरी दिन रैंकिंग में शीर्ष पर थे तब वह जोकोविच से छोटे थे।

जोकोविच को शीर्ष पर कुल 420 सप्ताह हो गए जबकि फेडरर 310 सप्ताह तक नंबर एक पर थे। जोकोविच ने पुरुष टेनिस के इतिहास में सर्वाधिक 24 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। फेडरर के नाम 20 और रफेल नडाल के नाम 22 खिताब हैं। कोच गोरान इवानीसेविच से अलग होने के बाद जोकोविच पहला टूर्नामेंट 26 मई से फ्रेंच ओपन खेलेंगे।

आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन यानिक सिनेर सोमवार को जारी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं जबकि स्पेन के कार्लोस अल्काराज तीसरे नंबर पर हैं । डब्ल्यूटीए रैंकिंग में इगा स्वियातेक शीर्ष पर, एरिना सबालेंका दूसरे और कोको गॉ तीसरे स्थान पर हैं।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचरोजर फेडररस्विट्जरलैंडATP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वNobel Prize 2o25: मैरी ई ब्रूनको, फ्रेड रैम्सडेल और शिमॉन साकागुची को चिकित्सा नोबेल पुरस्कार

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!