लाइव न्यूज़ :

जाने-माने हॉकी सांख्यिकीविद बीजी जोशी का निधन, हॉकी इंडिया ने शोक जताया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल हॉकी के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद और इतिहासकार बाबूलाल गोवर्धन जोशी का मंगलवार को कोविड-19 बीमारी से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया।

जोशी 67 वर्ष के थे। उनके निधन पर हॉकी इंडिया ने शेक जताया है।

जोशी का निधन भोपाल में हुआ। उनके परिवार में पत्नी कृष्णा और दो बेटे श्रवण एवं नीरज हैं।

हॉकी के इतिहासकार माने जाने वाले जोशी मध्य प्रदेश के जल संसाधन विभाग में इंजीनियर के तौर पर काम करते थे।

उन्हें इस खेल से बेहद ही लगाव था। उन्होंने 1970 के दशक के शुरूआत में हॉकी का रिकार्ड रखना शुरू किया था और वह कई राष्ट्रीय अखबारों को आंकड़े मुहैया कराते थे।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग में एक इंजीनियर के रूप में पूर्णकालिक नौकरी के बावजूद, वह आंकड़ों को बनाए रखने के अपने जुनून के लिए प्रतिबद्ध थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक हॉकी के इतिहास में शायद ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसके आंकड़े बीजी जोशी के पास नहीं हो। उन्होंने खिलाड़ियों के पदार्पण, गोल, गोल में मदद वगैरह के रिकॉर्ड रखे और वैश्विक हॉकी के रिकॉर्ड भी बनाए रखे।’’

निंगोबम ने कहा, ‘‘हमने आज हॉकी का एक सच्चा प्रशंसक खो दिया है। हम उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में उनके दुख को साझा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!