लाइव न्यूज़ :

कम स्कोर के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं था, 2020 में जिससे फायदा मिला उसी पर डटा रहा: मयंक

By भाषा | Updated: April 19, 2021 12:57 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी से फार्म में वापसी की और उन्होंने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दो मैचों में अच्छा नहीं खेल पाने की वजह से ज्यादा चिंतित नहीं थे और उन्होंने पिछले सत्र में कारगर रहने वाली चीजों पर ही अडिग रहने की कोशिश की।

मयंक ने संयुक्त अरब अमीरात में हुए पिछले सत्र में 424 रन बनाये थे, उन्होंने मौजूदा सत्र में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्रमश: 14 और शून्य रन बनाये।

हालांकि बेंगलुरू के इस 30 साल के खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को 36 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर पंजाब किंग्स को चार विकेट पर 195 रन बनाने में मदद की।

उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘मैं ज्यादा कुछ नहीं सोच रहा था, मैंने वही करने की योजना बनायी जो मैंने पिछले साल किया था और जो मेरे लिये कारगर रहा था। मैंने पिछले मैच के बारे में सोचा तो मैं अच्छी गेंद पर आउट हुआ, मैं इसके बारे में खुद को ज्यादा तनाव में नहीं डालना चाहता था और मैं आगे अच्छा करना चाहता था इसलिये उसी पर अडिग रहा जो मेरे लिये कारगर रहा था। ’’

मयंक ने कहा, ‘‘मैं नेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, मैं अच्छे शॉट लगा रहा था, मैं पिछले मैचों के बारे में नहीं सोचना चाहता था और मैंने जैसी बल्लेबाजी की उससे खुश हूं। ’’

हालांकि यह स्कोर काफी साबित नहीं हुआ क्योंकि पिछले साल की उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की 49 गेंद में 92 रन की पारी से 18.2 ओवर में जीत हासिल कर ली।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा यह अच्छा स्कोर था। पहली पारी में यह इतना आसान नहीं था और मुझे लगा कि दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभायेगी। लेकिन मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाजी की और ओस का भी असर हुआ। लेकिन श्रेय दिल्ली के गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने 12 ओवर के बाद योजना का अनुसरण किया और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!