लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयिन एफसी के सामने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड की मुश्किल चुनौती

By भाषा | Updated: December 12, 2020 18:08 IST

Open in App

वास्को, 12 दिसंबर पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी के सामने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को नॉर्थईस्ट यूनाईटेड की कड़ी चुनौती होगी, जिसकी कोशिश अपने अजेय क्रम को जारी रखने पर होगी।

नार्थईस्ट यूनाइटेड उन तीन टीमों में शामिल है जो इस टूर्नामेंट में अब तब अजेय रही है। चेन्नई की टीम को उनके खिलाफ नतीजे को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने के साथ पूरा मैच में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बरकरार रखनी होगी।

टीम पिछले मैच में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ बढ़त लेने के बाद 1-2 से हार गयी थी।

चेन्नइयिन के मुख्य कोच कसाबा लाजलो को उम्मीद होगी कि मुंबई सिटी एफसी और बेंगलुरु एफसी के खिलाफ हार का सामना करने के बाद उनकी टीम शानदार खेल के दम पर जीत का स्वाद चखेगी।

पिछले सत्र में चेन्नई की टीम ने नॉर्थईस्ट के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन युवा कोच गेरार्ड नुस की देखरेख में उसके प्रदर्शन पर काफी सुधार हुआ है।

लाजलो ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘नॉर्थईस्ट ने बहुत अच्छी शुरुआत की है। वे शानदार आक्रामक विकल्पों के साथ एक स्थिर टीम हैं। हमने देखा है कि उनकी रक्षापंक्ति भी मजबूत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे अपनी टीम पर विश्वास है। हमारी खेलने की अपनी शैली है। हमारी अपनी ताकत है और हम इस ताकत का उनके खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते हैं।’’

तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज नार्थईस्ट की टीम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मुंबई सिटी एफसी (आठ गोल) के साथ शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!