लाइव न्यूज़ :

एएफसी कप के सर्वश्रेष्ठ तीन स्ट्राइकरों के लिए छेत्री सहित 13 खिलाड़ियों का नामांकन

By भाषा | Updated: March 27, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री को एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) कप में महाद्वीप के दूसरे स्तर की क्लब प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों के चयन के लिए नामांकित किये गये 13 खिलाड़ियों में जगह मिली है।

इन 13 खिलाड़ियों में तीन विजेताओं का फैसला प्रशंसको के मतदान से होगा।

छेत्री ने 2013 के बाद से एएफसी कप के चार सत्रों में भाग लिया है और उन्होंने इस दौरान 18 गोल किये है। उन्होंने पहली बार 2013 में चर्चिल ब्रदर्स की ओर से एएफसी कप में भाग लिया था। वह इसके बाद 2016, 2017 और 2018 में बेंगलुरू एफसी के लिए मैदान पर उतरे।

इस टूर्नामेंट में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2016 एएफसी कप में बेंगलुरु एफसी की कप्तानी करते हुए उपविजेता रहना था। फाइनल में उन्हें एयरफोर्स क्लब ऑफ इराक ने हराया था।

एएफसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ आधुनिक भारतीय खेलों की एक प्रतिष्ठित शख्सियत, और राष्ट्रीय टीम के लिए 72 गोल करने वाले छेत्री ने महाद्वीपीय क्लब मुकाबले मे भी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी है।’’

अंरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में छेत्री के नाम 72 गोल है और वह यहां इस मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर है।

बयान में लिखा गया है, ‘‘ उन्होंने 2016 के फाइनल में बेंगलुरु की कप्तानी की, उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गत चैंपियन जोहर दारुल ताजीम टीम के खिलाफ आया था , जहां उन्होंने दो गोल किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!