लाइव न्यूज़ :

निषाद कुमार ने पैरालंपिक में पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:49 IST

Open in App

भारत के निषाद कुमार ने रविवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की पुरूषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में एशियाई रिकार्ड के साथ रजत पदक जीता। इक्कीस वर्षीय कुमार ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकार्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के डलास वाइज को भी रजत पदक दिया गया क्योंकि उन्होंने और कुमार दोनों ने समान 2.06 मीटर की कूद लगायी। एक अन्य अमेरिकी रोडरिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की कूद के विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में एक अन्य भारतीय राम पाल 1.94 मीटर की कूद से पांचवें स्थान पर रहे। टी47 क्लास स्पर्धा में एथलीट के एक हाथ के ऊपरी हिस्से में विकार होता है जिससे उसके कंधे, कोहनी और कलाई से काम करने पर कुछ असर पड़ता है। हिमाचल प्रदेश के ऊना के कुमार ने एक दुर्घटना में अपना दायां हाथ गंवा दिया, तब वह आठ वर्ष के थे। साल के शुरू में जब वह बेंगलुरू के भारतीय प्राधिकरण केंद्र में ट्रेनिंग कर रहे थे तो कोविड-19 से भी संक्रमित हो गये थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो से एक और खुशी की खबर आयी है। बहुत खुश हूं कि निषाद कुमार ने पुरूषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। वह उत्कृष्ट कौशल वाले शानदार एथलीट हैं। उन्हें बधाई। ’’ कुमार ने साल के शुरू में दुबई में हुई फाज्जा विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरूषों की ऊंची कूद टी46/47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2009 में पैरा एथलेटिक्स में हिस्सा लेना शुरू किया था। यह भारत का तोक्यो पैरालंपिक में दूसरा पदक है। उनसे पहले भाविनाबेन पटेल ने रविवार को महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में रजत पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

विश्वपाकिस्तानी सेना और सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ कत्लेआम किया, अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने कहा-‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए?

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIRAL: खाने का ऑर्डर देर से पहुंचा, तो डिलीवरी बॉय को बुरी तरह पीटा, वीडियो हुआ वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!