लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड की कैरिंगटन ने कयाक स्प्रिंट में दो स्वर्ण पदक जीते

By भाषा | Updated: August 3, 2021 11:27 IST

Open in App

तोक्यो, तीन अगस्त (एपी) न्यूजीलैंड की लीसा कैरिंगटन ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए तोक्यो ओलंपिक में बुधवार को यहां कयाक स्प्रिंट की दो रेस में आसान जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किये जबकि क्यूबा ने उलटफेर करते हुए पुरुषों के ‘डबल 1000’ में सोने का तमगा जीता।

कैरिंगटन चार स्पर्धाओं में पदक की प्रबल दावेदार के रूप में तोक्यो पहुंची थी। उन्होंने ‘सिंगल 200’ में अपना लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में उन्होंने 2012 से ही ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाये रखा है।

इसके एक घंटे बाद उन्होंने कैटलिन रीगल के साथ जोड़ी बनाकर ‘डबल 500’ में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्हें अभी ‘सिंगल 500’ और ‘फोर्स’ स्पर्धाओं में भी भाग लेना है।

क्यूबा ने पुरुषों की कैनोइ डबल 1000 का स्वर्ण पदक जीतकर दिन का सबसे बड़ा उलटफेर किया। जर्मनी ने पिछले सात में से पांच ओलंपिक में इसका खिताब जीता था और यहां भी उसे स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

क्यूबा सर्गेई टोरेस मैडरिगाल और फर्नांडो डायन जार्ज एनरिक्ज ने शानदार प्रदर्शन किया तथा चीन को 0.2 सेकेंड से पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। जर्मनी को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!