लाइव न्यूज़ :

ऐजाज के ‘परफेक्ट 10’ के बाद न्यूजीलैंड की हालत खस्ता

By भाषा | Updated: December 4, 2021 15:34 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बायें हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी दस विकेट लेकर इतिहास रच दिया लेकिन इसके बाद मोहम्मद सिराज की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक न्यूजीलैंड के छह विकेट मात्र 38 रन पर निकाल दिये ।

भारत ने मयंक अग्रवाल के 150 रन और अक्षर पटेल (52) के पहले अर्धशतक की मदद से पहली पारी में 325 रन बनाये ।वहीं न्यूजीलैंड की पारी में सिराज ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये । विकेट से मिल रही उछाल और टर्न का पूरा फायदा उठाते हुए अक्षर, जयंत यादव और रविचंद्रन अश्विन ने भी एक एक विकेट लिया ।

ऐजाज ने 47 . 5 ओवर में 119 रन देकर दस विकेट लिये । किसी विदेशी गेंदबाज का भारत में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । वैसे लग रहा है कि उनकी टीम इस प्रदर्शन का कोई फायदा नहीं उठा सकेगी जिसे फॉलोआन टालने के लिये अभी भी 88 रन बनाने हैं ।

पटेल ने इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली ।

लेकर ने 1956 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में यह कमाल किया था । उन्होंने 51 . 2 ओवर में 53 रन देकर दस विकेट लिये थे । वहीं कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में फरवरी 1999 में 26 . 3 ओवर में 74 रन देकर दस विकेट लिये थे ।

अपने कैरियर का 11वां टेस्ट खेल रहे पटेल ने शनिवार से पहले पारी के पांच विकेट लेने का कमाल दो बार किया था । उन्होंने मोहम्मद सिराज को आउट करके अपना दसवां विकेट लिया जो भारतीय मूल के ही रचिन रविंद्र को कैच देकर लौटे । भारतीय ड्रेसिंग रूम में अश्विन ने खड़े होकर उनकी इस उपलब्धि का अभिवादन किया और अंपायरों ने उन्हें वह गेंद भी सौंप दी ।

वहीं न्यूजीलैंड को अच्छी शुरूआत से वंचित करते हुए सिराज ने विल यंग को सीधी गेंद पर आउट किया जबकि टॉम लैथम उनके बाउंसर पर चकमा खा गए । रोस टेलर उनका तीसरा शिकार हुए । सिराज एक समय हैट्रिक पर थे लेकिन हेनरी निकोल्स के खिलाफ पगबाधा की उनकी जोरदार अपील खारिज हो गई।

न्यूजीलैंड ने तीन विकेट 17 रन पर गंवा दिये । कीवी बल्लेबाज भारत के किसी गेंदबाज का सामना नहीं कर पा रहे थे। जयंत को चाय से ठीक पहले विकेट मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!