लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड ने तोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए दो ध्वजवाहक चुने

By भाषा | Updated: June 23, 2021 16:07 IST

Open in App

वेलिंगटन, 23 जून (एपी) महिला रग्बी टीम की कप्तान सारा हिरिनी और रोइंग में दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हामिश बॉन्ड तोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में न्यूजीलैंड के ध्वजवाहक होंगे।

हिरिनी न्यूजीलैंड की उस टीम की सदस्य थी जिसने 2016 रियो डि जिनेरियो खेलों में रजत पदक जीता था जहां रग्बी सेवन्स ने ओलंपिक में पदार्पण किया था। उनकी अगुआई ने टीम ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और पिछले साल विश्व सेवन्स सीरीज में स्वर्ण पदक जीता।

बॉन्ड ने एरिक मरे के साथ मिलकर कॉक्सलेस पेयर स्पर्धा में लंदन और रियो ओलंपिक में स्पर्ध पदक जीता था।

रियो ओलंपिक के बाद बॉन्ड साइकिलिंग में स्पर्धा पेश करने लगे। उन्होंने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों में रोड टाइम ट्रायल का कांस्य पदक जीतने के अलावा 4000 मीटर व्यक्तिगत परसुइट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

तोक्यो खेलों के लिए उन्होंने रोइंग में वापसी की है और न्यूजीलैंड ऐट टीम के सदस्य होंगे। ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!