लाइव न्यूज़ :

नीरज की नजरें अब ओलंपिक रिकॉर्ड पर

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:21 IST

Open in App

कोलकाता, 15 सितंबर भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बुधवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनकी नजरें ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ने पर टिकी हैं।

नीरज का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.07 मीटर है। उन्होंने तोक्यो खेलों में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

ओलंपिक रिकॉर्ड आंद्रियास थोरकिल्डसेन के नाम है जिन्होंने 2008 में बीजिंग में 90.57 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने कहा कि यह एक और उपलब्धि हासिल करना शानदार होगा।

ओलंपिक में एथलेटिक्स का स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय 23 साल के नीरज ने पहली बार कोलकाता आने पर कहा, ‘‘ओलंपिक स्वर्ण पदक सर्वोच्च होता है। लेकिन एथलेटिक्स में आप एक और चीज अपने स्वर्ण पदक में जोड़ सकते हो- ओलंपिक रिकॉर्ड।’’

अपने लक्ष्य के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर के साथ मेरे नाम पर है जबकि ओलंपिक रिकॉर्ड 90.57 मीटर है। अगर मैं एक कदम और आगे बढ़ पाता तो यह निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक होता।.’’

नीरज निजी सम्मान समारोह के लिए यहां दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं रोजाना नए लोगों से मिल रहा हूं, इतने सारे समारोह में हिस्सा ले रहा हूं। सबसे बड़ा बदलाव मुझे ओलंपिक में शामिल खेलों के लिए नजर आया। मुझे हमेशा से पता था कि स्वदेश लौटने पर अलग माहौल होगा।’’

व्यस्त कार्यक्रम के कारण नीरज 2021 सत्र में अब और टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लेंगे। नीरज ने कहा कि अगले साल विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल और डाइमंड लीग के रूप में तीन महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करूंगा और इसके बाद असली लक्ष्य पर ध्यान लगाऊंगा।’’

भाला फेंक के इस खिलाड़ी को इससे पहले बंगाल के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनोज तिवारी ने सम्मानित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!