लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों से नाम वापस लिया, मांसपेशियों के खिंचाव से उबर रहे ओलंपिक चैम्पियन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2023 21:54 IST

फिनलैंड एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, भाला फेंक ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पावो नुरमी खेलों में अपनी भागीदारी रद्द कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देचोपड़ा ने फिनलैंड के तुरकू में 13 जून को होने वाले प्रतिष्ठित पावो नुरमी खेलों से नाम वापस ले लिया ‘स्वास्थ्य’ से जुड़े कारणों से‘वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेवल इवेंट’में नहीं ले सकेंगे हिस्साभारतीय एथलीट ने अब तक का अपना दूसरा सबसे अच्छा परिणाम पिछली गर्मियों में तुरकू में ही हासिल किया

नई दिल्ली: मांसपेशियों के खिंचाव से उबर रहे ओलंपिक चैम्पियन भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के तुरकू में 13 जून को होने वाले प्रतिष्ठित पावो नुरमी खेलों से नाम वापस ले लिया है। इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने कहा कि ओलंपिक चैंपियन भारतीय ने उन्हें ‘स्वास्थ्य’ से जुड़े कारणों से इस ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेवल इवेंट’ से अपनी भागीदारी को ‘रद्द’ करने की सूचना दी है। 

फिनलैंड एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ भाला फेंक ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पावो नुरमी खेलों में अपनी भागीदारी रद्द कर दी। चोपड़ा के प्रबंधक ने प्रतियोगिता के आयोजकों को बताया है कि इस एथलीट को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, इसलिए (उनकी) भागीदारी रद्द करनी पड़ी।’’ पावो नूरमी खेलों के आयोजन से जुड़े जरी सलोनन ने कहा, ‘‘ बेशक, आखिरी समय में खिलाड़ियों के हटने से परेशानी होती है। 

चोपड़ा ने अब तक का अपना दूसरा सबसे अच्छा परिणाम पिछली गर्मियों में तुरकू में ही हासिल किया है। वह निश्चित रूप से प्रतियोगिता के लिए उतने ही उत्सुक थे जितना हम थे।’’ चोपड़ा ने 29 मई को बताया था कि वह एहतियात के तौर पर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ‘एफबीके खेलों (चार जून)’ से हट गये थे। विश्व के शीर्ष रैंकिंग वाले इस खिलाड़ी ने 29 मई को ट्विटर के जरिये अपने चोटिल होने के बारे में बताया था। 

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :नीरज चोपड़ाओलंपिकखेलो इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को 3, 2 और 1 करोड़ रुपये, सांसद खेल महोत्सव-‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव