लाइव न्यूज़ :

'अपने गंदे एजेंडे को मेरे बहाने आगे न बढ़ाएं' पाकिस्तानी जेवलिन खिलाड़ी को लेकर कही गई बातों पर भड़के नीरज चोपड़ा

By विनीत कुमार | Updated: August 26, 2021 16:35 IST

नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी जेवलिन खिलाड़ी अरशद नदीम को लेकर कही जा रही बातों पर नाराजगी जताई है। नीरज ने कहा कि नियम के मुताबिक एक थ्रोअर दूसरों के भाले का इस्तेमाल करता है। यह सामान्य बात है। देखें वीडियो में उन्होंने क्या कहा

Open in App
ठळक मुद्देनीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी जेवलिन खिलाड़ी अरशद नदीम को लेकर कही जा रही बातों पर जताया कड़ा ऐतराजनीरज चोपड़ा ने वीडियो जारी कर कहा कि नदीम उनके भाले से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं कर रहे थेनीरज चोपड़ा ने वीडियो जारी कर कहा कि नदीम उनके भाले से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं कर रहे थे।नीरज ने कहा कि नियम के मुताबिक एक थ्रोअर दूसरों के भाले का इस्तेमाल करता है, यह एक सामान्य बात है।

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी जेवलिन खिलाड़ी अरशद नदीम को लेकर कही जा रही बातों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि उनके कमेंट के जरिए कई लोग तिल को ताड़ बनाने जैसा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इससे दुखी हैं।

नीरज चोपड़ा का हालिया बयान उस विवाद पर आया है जिसमें अरशद नदीम द्वारा भारतीय एथलीट का भाला थ्रो से ठीक पहले लिए जाने को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही थीं।

ट्विटर पर जारी एक वीडियो में नीरज ने कहा कि नियम के मुताबिक एक थ्रोअर दूसरों के भाले का इस्तेमाल करता है। नीरज चोपड़ा ने वीडियो जारी कर कहा कि नदीम उनके भाले से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं कर रहे थे और यह इस खेल में एक सामान्य बात है।

नीरज ने जारी वीडियो के साथ लिखा, 'मेरी आप सभी से विनती है की मेरे कमेंट को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनाए। खेल हम सबको एकजुट होकर साथ रहना सिखाता हैं और कमेंट करने से पहले खेल के नियम जानना जरूरी होता है। नीरज ने वीडियो में कहा, 'अपनी हालिया टिप्पणियों पर जनता की कुछ प्रतिक्रियाओं को देखकर मैं बेहद दुखी हूं।'

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने अपना पहला थ्रो जल्दबाजी में लिया था क्योंकि उन्हें अपना भाला नहीं मिल रहा था जो नदीम के पास था। नीरज द्वारा अरशद से भाला वापस लेने का वीडियो भी उनके इंटरव्यू के बाद वायरल हो गया था।

नीरज ने इंटरव्यू में कहा था, 'मैं ओलंपिक में फाइनल की शुरुआत में अपने भाले की तलाश कर रहा था। मुझे वह नहीं मिला। अचानक, मैंने देखा कि अरशद नदीम मेरे भाला के साथ घूम रहा था। फिर मैंने उससे कहा, 'भाई यह भाला मुझे दे दो, यह मेरी है! मुझे इसे फेंकना है'। उसने मुझे वापस दे दिया। इसलिए आपने देखा होगा कि मैंने अपना पहला थ्रो जल्दबाजी में लिया।'

नीरज के इतना कहने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अरशद की आलोचना शुरू कर दी थी। नीरज के अनुसार हालांकि पाकिस्तानी एथलीट ने कुछ भी गलत नहीं किया था।

बता दें कि इस स्पर्धा में पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक अरशद भी थे। उन्होंने 84.62 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी फेंका था। नीरज ने हालांकि 87.58 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में पदक के लिए भारत के इंतजार को समाप्त कर दिया। चेक गणराज्य के जैकब वडलेजच और विटेजस्लाव वेस्ली ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाटोक्यो ओलंपिक 2020पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!