लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में हो सकता है एक-दो महीने का विलंब, राष्ट्रपति भवन के निर्देशों का इंतजार

By भाषा | Updated: July 30, 2020 14:13 IST

National Sports Awards: कोरोना संकट की वजह से इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में एक से दो महीने का विलंब हो सकता है, खेल मंत्रालय कर रहा है राष्ट्रपति के दिशानिर्देशों का इंतजार

Open in App
ठळक मुद्देअगर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह नहीं होता है तो हम एक या दो महीने बाद भी इसका आयोजन कर सकते हैं: खेल मंत्रालयइस साल निश्चित तौर पर खेल पुरस्कारों में विलंब होगा क्योंकि आवेदनों की समीक्षा मुश्किल काम है जो अभी शुरू नहीं हुआ है: सूत्र

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय के अधिकारी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में एक या दो महीने का विलंब होने की संभावना है लेकिन अंतिम फैसला राष्ट्रपति भवन से दिशानिर्देश मिलने के बाद ही किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के तहत भारत के राष्ट्रपति हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार देते हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर दिए जाते हैं। लेकिन महामारी के कारण इस साल इनमें विलंब हो सकता है लेकिन अंतिम फैसले का इंतजार है।

खेल मंत्रालय को राष्ट्रपति भवन से खेल पुरस्कारों के लिए दिशानिर्देश का इंतजार 

मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें अब तक राष्ट्रपति भवन से कोई निर्देश नहीं मिला है। हमें खेल पुरस्कारों को लेकर सूचना मिलने का इंतजार है। इसलिए इस समय यह कहना काफी मुश्किल है कि पुरस्कार कब दिए जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण अभी देश भर में लोगों के सार्वजनिक तौर पर जुटने पर प्रतिबंध हैं इसलिए राष्ट्रपति भवन में किसी समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘अतीत में भी पुरस्कार समारोह का आयोजन विलंब के साथ किया गया है इसलिए अगर 29 अगस्त को समारोह नहीं होता है तो हम एक या दो महीने बाद भी इसका आयोजन कर सकते हैं। फिलहाल सभी का स्वास्थ्य और सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।’’

महामारी के कारण खेल मंत्रालय को पिछले महीने पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कराने की समय सीमा बढ़ानी पड़ी थी। खिलाड़ियों को स्वयं को नामांकित करने की स्वीकृति भी दी गई थी। खुद को नामांकित करने की स्वीकृति मिलने के कारण पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं लेकिन खेल मंत्रालय ने विजेताओं का फैसला करने के लिए अब तक समिति का गठन नहीं किया है जबकि निर्धारित समय के अनुसार समारोह के आयोजन के लिए सिर्फ एक महीने का समय बना है। पता चला है कि मंत्रालय ने अब तक आवेदनों की समीक्षा शुरू नहीं की है और विलंब होना लगभग तय है।

मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस साल निश्चित तौर पर खेल पुरस्कारों में विलंब होगा क्योंकि आवेदनों की समीक्षा मुश्किल काम है जो अभी शुरू नहीं हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पुरस्कार निश्चित तौर पर दिए जाएंगे। हकदार खिलाड़ियों और कोचों को पुरस्कार से वंचित करने का सवाल ही नहीं उठता।’’

टॅग्स :राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कारराष्ट्रीय खेल दिवसमेजर ध्यानचंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतKhel Ratna 2025: इस वर्ष किसी क्रिकेटर को पुरस्कार नहीं?, जानिए खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता को क्या मिलेगा, नकद राशि में क्या...

भारतMajor Dhyan Chand Khel Ratna award: मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार?, 32 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार, देखें

अन्य खेलArjuna Award: शमी सहित 16 अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अर्जुन पुरस्कार, देखें वीडियो

अन्य खेलAsian Para Games: विजेता खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, दिए टिप्स, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!