लाइव न्यूज़ :

गोल्ड जीत चुका जूडो खिलाड़ी गिरफ्तार, महिलाओं को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: September 24, 2018 21:24 IST

पुलिस की जानकारी में यह भी आया कि आरोपी पीड़ितों को मैसेज भेजने के लिए 10 से ज्यादा फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल कर रहा था।

Open in App

नई दिल्ली, 24 सितंबर: राष्ट्रीय स्तर पर जूडो में गोल्ड मेडल जीत चुके खिलाड़ी सोनू शर्मा को महिलाओं को अश्लील तस्वीरें भेजने और परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 27 साल का सोनू लगातार महिलाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम के जरिये ऐसी तस्वीरें भेजी थी। आरोपी खिलाड़ी हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी को सोमवार को नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने हिरासत में लिया। यह मामला एक महिला द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रकाश में आया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 354ए, 354डी, 506, 509 और 67ए के तहत मामला दर्ज किया है।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र के आधार पर सिम कार्ड लिए थे। नंबर के ट्रेस होने के बाद पुलिस ने भिवानी में छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की जानकारी में यह भी आया कि आरोपी पीड़ितों को मैसेज भेजने के लिए 10 से ज्यादा फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल कर रहा था। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है।

टॅग्स :सोशल मीडियाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!