लाइव न्यूज़ :

National Games 2023: पीएम मोदी करेंगे 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, 26 अक्टूबर से नौ नवंबर तक आयोजन, 10,000 से अधिक एथलीट, 28 स्थान और 43 खेल, जानें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 26, 2023 12:09 IST

National Games 2023: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देखेलों में भाग लेने वाले एथलीटों को भी संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। सरकार के निरंतर सहयोग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलीटों के प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखा गया है।

National Games 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गोवा का दौरा करेंगे। पहली बार आयोजित किए जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों का वह उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

वह खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों को भी संबोधित करेंगे। बयान में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। सरकार के निरंतर सहयोग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलीटों के प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखा गया है।’’

राष्ट्रीय खेल पहली बार गोवा में आयोजित किए जा रहे हैं। खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से नौ नवंबर तक किया जाएगा। देश भर से 10,000 से अधिक एथलीट 28 स्थानों पर 43 से अधिक खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। गोवा में राष्ट्रीय खेलों के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दो रग्बी खिलाड़ी और एक भारोत्तोलक घायल हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र टीम के रग्बी खिलाड़ी भरत चौहान को बुधवार को चोट लगी जिन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में भर्ती कराया गया और उनका आपरेशन हुआ है। गोवा के रग्बी खिलाड़ी सोहन शिरोडकर को भी चोट लगी है और उन्हें भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरल की भारोत्तोलन टीम के सदस्य बिस्वा वर्गुस को भी चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

टॅग्स :राष्ट्रीय खेलगोवानरेंद्र मोदीप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!