लाइव न्यूज़ :

‘बायो-बबल’ में बहाल होगी राष्ट्रीय कार रेसिंग

By भाषा | Updated: November 5, 2020 15:54 IST

Open in App

चेन्नई, पांच नवंबर नौ महीने के ब्रेक के बाद राष्ट्रीय कार रेसिंग इस हफ्ते के अंत में यहां एमएमआरटी सर्किट में एमआरएफ-एमएमएससी-एफएमएससीआई राष्ट्रीय रेसिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दौर के साथ ‘बायो-बबल’ में बहाल होगी।

चैम्पियनशिप का दूसरा दौर दर्शकों के बिना आयोजित होगा और कोविड-19 महामारी के कारण ‘बायो-बबल’ के दौरान सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा।

चैम्पियनशिप की यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सरकार की कड़ी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार दर्शक, मेहमानों के अलावा मीडिया के प्रवेश पर भी रोक होगी जिसमें प्रतिस्पर्धियों को अधिक से अधिक दो हेल्पर ही मिल पायेंगे।

मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब (एमएमएससी) ने पिछले महीने दुपहिया वाहन की राष्ट्रीय ड्रैग रेसिंग चैम्पियनशिप के पहले दौर का सफल आयोजन किया था जो ‘बायो-बबल’ में ही आयोजित की गयी थी।

प्रतियोगिता के चेयरमैन विकी चंडोक ने कहा, ‘‘महामारी के कारण यह वर्ष सभी के लिये कठिन रहा है, लेकिन सरकार के पांबंदियों में ढील देने और खेल गतिविधियों को बहाल करने की अनुमति देने के बाद हमने पिछले महीने बिना किसी परेशानी के राष्ट्रीय ड्रैग रेस का आयोजन किया। इस हफ्ते हम चार पहियों की चैम्पियनिशप बहाल करके एक कदम आगे बढ़ रहे हैं जिसमें प्रोटोकॉल से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!