लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले नडाल पीठ दर्द से परेशान

By भाषा | Updated: February 7, 2021 13:59 IST

Open in App

मेलबर्न, सात फरवरी ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी में लगे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल पीठ की दर्द से परेशान है।

साल के शुरुआती ग्रैंडस्लैम से पहले कोरोना वायरस महामारी प्रोटोकॉल के तहत 14 दिनों तक पृथकवास में रहे नडाल सकारात्मकता से भरे हुए हैं ।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अगर नडाल सफल रहते हैं तो यह उनका 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब होगा जो इस मामले में फिलहाल रोजर फेडरर के साथ 20 खिताबों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।

उन्होंने पिछले साल 20 अक्टूबर को रोला गैरां में अपने 13वें फ्रेच ओपन खिताब के साथ फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताबों की बराबरी की थी।

वह हालांकि पीठ में दर्द की परेशान का सामना कर रहे हैं जिसके कारण मेलबर्न पार्क में खेले गये एटीपी कप से हट गये और पिछले साल के उपविजेता स्पेन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

नडाल ने यहां रविवार को टूर्नामेंट पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह सही है कि मैं पिछले 15 दिनों से पीठ दर्द की परेशानी का सामना कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने आज भी अभ्यास किया, टूर्नामेंट के लिए तैयार होने के लिए जो भी जरूरी है मैं वह कर रहा हूं। आज भी मै सुधार की उम्मीद कर रहा हूं।’’

नडाल पहले दौर में मंगलवार को सर्बिया के लास्लो ड्जेरे का सामना करेंगे।

वह अभी सिर्फ पहले दौर के खेल के बारे में सोच रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास आज और कल का समय है फिर मंगलवार को खेलना है। मैं खेलने से ज्यादा इस बारे में सोच रहा हूं कि किस स्थिति (चोट) में टूर्नामेंट शुरू करूंगा। यह गंभीर नहीं है लेकिन मांसपेशियों में जकड़न है, ऐसे में खुल कर खेलने में परेशानी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

क्रिकेटRR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 का सबसे तेज़ शतक लगाया, रिकॉर्ड शतक के साथ टीम इंडिया में जगह बनाने का अपना दावा किया मज़बूत

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!