लाइव न्यूज़ :

मेरा लक्ष्य भारत में टेस्ट श्रृंखला जीत में बड़ी भूमिका निभाना: लियोन

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:29 IST

Open in App

मेलबर्न, 13 नवंबर  आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि उनका दीर्घकालिक लक्ष्य भारत में टेस्ट श्रृंखला जीत में ‘बड़ी भूमिका’ निभाना है।

भारत ने आस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो टेस्ट श्रृंखला (2018-19 और 2020-21) सहित पिछली तीन श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की है।

आस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृंखला के लिए पिछली बार 2017 में भारत का दौरा किया था। उसे इस साल अक्टूबर में भारत आना था लेकिन कोविड-19 महामारी और फिर मौजूदा टी20 विश्व कप के कारण कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।

लियोन एक सप्ताह में 34 साल के हो जायेंगे। उन्हें 2023 में भारत दौरे पर खेलने की उम्मीद है ।

लियोन ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘‘ मेरे बड़े लक्ष्यों में से एक यह है कि मैं उस आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं जो भारत में टेस्ट श्रृंखला जीत सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं इसमें भी बड़ी भूमिका निभा सकता हूं। यह निश्चित रूप से मेरे बड़े लक्ष्यों में से एक है। मुझे लगता है कि यह टीम के हिसाब से भी बड़े लक्ष्यों में से एक है। मेरा इस पर बहुत ज्यादा ध्यान है।’’

लियोन अपनी सरजमीं पर चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के लिए मैदान पर उतरेंगे। यह उनका आखिरी एशेज श्रृंखला हो सकती है लेकिन इस स्पिनर ने कहा कि खेल को लेकर उनकी भूख कम नहीं हुई है और उन्हें ऐसा कोई कारण नहीं लगता कि वह 2025 (एशेज) में नहीं खेल सकते।

उन्होंने कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो , मुझे कोई कारण नहीं दिख रहा है कि मैं उस समय (2025) नहीं खेल सकता।’’

टेस्ट में 400 विकेट के आंकड़े के करीब पहुंच चुके लियोन ने कहा, ‘‘ मैंने पहले दिन से ही हमेशा यह कहा है, अगर सुबह उठने के बाद मैं खुद को बेहतर करने के लिए प्रेरित नहीं कर पाता हूं तो मुझे खेल को अलविदा कहने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन अब मैं सुबह उठता हूं तो यह (खेलने की) भूख और ज्यादा रहती है। मैं आने वाले मैचों की तैयारी कर रहा हूं। मैं खेल को अलविदा कहने के करीब नहीं हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!