मुंबई सिटी एफसी ने नाओचा सिंह से मई 2024 तक करार किया

By भाषा | Published: September 1, 2021 03:51 PM2021-09-01T15:51:56+5:302021-09-01T15:51:56+5:30

Mumbai City FC signs Naocha Singh till May 2024 | मुंबई सिटी एफसी ने नाओचा सिंह से मई 2024 तक करार किया

मुंबई सिटी एफसी ने नाओचा सिंह से मई 2024 तक करार किया

गत इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैंपियन मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को डिफेंडर हुइद्रोम नाओचा सिंह से करार की घोषणा की।क्लब ने बयान में कहा कि नाओचा का तीन साल का करार मई 2024 तक होगा।बाइस साल के नाओचा ने अपने करियर की शुरुआत नेराका एफसी की युवा टीम के साथ की और फिर ट्राउ एफसी की ओर से खेले। वह 2018-19 आईलीग के लिए नेरोका की टीम में लौटे।मणिपुर के इस डिफेंडर ने 2019-20 सत्र से पहले गोकुलम केरल एफसी से करार किया और टीम को 2019 डूरंड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।उनकी मौजूदगी में गोकुलम ने 2020-21 का आईलीग खिताब भी जीता। वह इस दौरान सभी 15 मुकाबलों में खेले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai City FC signs Naocha Singh till May 2024

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे