लाइव न्यूज़ :

मुंबई ने 50 ओवर के चौथे मैच में ओमान को चार विकेट से हराया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:29 IST

Open in App

आकर्षित गोमेल, हार्दिक तामोरे और साईराज पाटिल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से मुंबई ने शुक्रवार को यहां 50 ओवर के चौथे मैच में मेजबान ओमान को चार विकेट से हराकर श्रृंखला में तीसरी जीत दर्ज की।सलामी बल्लेबाज कश्यप प्रजापति की 138 गेंदों में 146 रन की पारी से ओमान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद आठ विकेट पर 248 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। मुंबई ने हालांकि 46.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते समय मुंबई ने 18 रन पर दो विकेट गंवा दिये लेकिन सलामी बल्लेबाज गोमेल और तामोरे ने तीसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की टीम की वापसी करा दी। गोमेल ने 60 जबकि तोमोरे ने 58 रन का योगदान दिया। टीम छोटे अंतराल में तीन विकेट गंवा कर एक बार फिर मुश्किल में थी, जब स्कोर पांच विकेट पर 150 रन थाा। पाटिल (नाबाद 52) ने कप्तान शम्स मुलानी (41) के साथ 92 शानदार साझेदारी कर टीम को  जीत दिला दी। अमान खान सात रन पर नाबाद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!